हिंदी विभाग , जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू द्वारा ' हिंदी भाषा: प्रौद्योगिकी विकास' विषय पर चर्चा- परिचर्चा

हिंदी विभाग , जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू द्वारा ' हिंदी भाषा: प्रौद्योगिकी विकास' विषय पर  चर्चा- परिचर्चा 22-12- 2023 प्रातः 10:30 बजे हिन्दी विभाग के स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में  प्रो. रजनी बाला हिंदी विभागाध्यक्ष मुख्य वक्ता के रूप में रहीं। उन्होंने वैश्विक धरातल पर  हिन्दी के महत्व को बताते हुए तकनीक का विकास भारतीय भाषाओं में खोजने की प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि  हिन्दी भाषा में भारतीयता का संस्कार है और इस संस्कार के अभाव में  तकनीकी विकास संभव नहीं।  वैश्विक धरातल पर आयोजित हिंदी सम्मेलनों के महत्व पर प्रकाश डाला।  उन्होंने यह भी कहा कि आई .आई .टी  कानपुर,  दिल्ली और पुणे ने हिन्दी को तकनीक से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाते हुए  उसे आर्थिक जगत की भाषा  के साथ भी जोड़ा है। हिंदी और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में विभिन्न पैकेज, वेबसाइट्स और सॉफ्टवेयर से सदन को परिचित कराया गया।इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के डॉ.परषोतम कुमार, डॉ. बंदना ठाकुर सहित विभाग के स्नातकोत्तर  विद्यार्थी एवम् विभाग के सभी शोधार्थी उपस्थित रहे। इस चर्चा - परिचर्चा में लगभग 75 विधार्थियों, शोधार्थियों एवम् अध्यापकों ने भाग लिया।औपचारिक धन्यवाद डॉ. कोशिका शर्मा और कार्यक्रम का संचालन डॉ. भगवती देवी ने किया।